Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा पर दबाव और धमकी देने के आरोप

रुड़की की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा पर गंभीर आरोप लगाए। गौरव गोयल ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करने के बाद उन्हें मंत्री की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई। पूर्व मेयर ने अपने कैंप कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि बीती शाम करीब साढ़े पांच बजे मंत्री प्रदीप बत्रा का एक समर्थक उनके कार्यालय पहुंचा।

गोयल के अनुसार, समर्थक ने फेसबुक पोस्ट हटाने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर जेल भिजवाने तक की धमकी दी। गौरव गोयल ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा शहर की कई विवादित संपत्तियों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद प्रदीप बत्रा दबंगई की राजनीति कर रहे हैं और राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है।

 पूर्व मेयर ने यह भी दावा किया कि उनके बहन-बहनोई से जुड़े मामले में कोर्ट तारीख के दौरान पुलिस कार्रवाई मंत्री के दबाव में कराई गई। उन्होंने पूरे मामले में पुलिस को तहरीर देने की बात कही और निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, इस मामले में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन इन आरोपों के बाद रुड़की की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं और अब सभी की नजर पुलिस कार्रवाई और मंत्री पक्ष के जवाब पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *