
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता B. C. Khanduri के निधन के बाद आज उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार पहुंचाया गया। हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जनरल साहब को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग घाट पर पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में शोक और भावुक माहौल देखने को मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami भी हरिद्वार पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। सीएम धामी ने कहा कि बीसी खंडूरी का जीवन अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल था और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी Mayur Dixit और एसएसपी Navneet Singh Bhullar समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है ताकि अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके। पूर्व मुख्यमंत्री को अंतिम विदाई देने के लिए कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी हरिद्वार पहुंचे हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद Ramesh Pokhriyal Nishank, मंत्री Dhan Singh Rawat, Madan Kaushik, Prem Chand Agarwal, Ganesh Joshi और Tirath Singh Rawat समेत कई दिग्गज शामिल हैं। सभी नेताओं ने जनरल साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh और केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari के भी अंतिम विदाई कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। उनके आगमन को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। बीसी खंडूरी को उत्तराखंड की राजनीति में ईमानदारी, सादगी और सख्त प्रशासनिक शैली के लिए जाना जाता था। उनके निधन के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनता तक हर कोई उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दे रहा है। खड़खड़ी घाट पर आज जनरल साहब पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे, लेकिन उनकी राजनीतिक विरासत और जनसेवा हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी।