Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

एक आरोपी पर मुंबई में एटीएम चोरी के मामले भी दर्ज

बठिंडा जिले के भुच्चो मंडी क्षेत्र में तेजधार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और कापा भी बरामद कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार यह घटना लहरा बेगा रोड पर हुई थी, जब कुछ युवक वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार युवकों से मामूली टक्कर के शक को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष नशे की हालत में थे, जिससे विवाद तेजी से बढ़ गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि एक आरोपी ने कापे से युवक के सिर पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान जयदीप गर्ग के रूप में हुई है, जो भुच्चो मंडी क्षेत्र का निवासी है। उनके पिता नरदीप गर्ग वार्ड नंबर 2 से अकाली दल के प्रत्याशी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद थाना नथाना पुलिस ने 17 मई को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुंदर सिंह उर्फ खुशी और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच के दौरान पुलिस ने यह भी पाया कि एक आरोपी के खिलाफ मुंबई में एटीएम तोड़कर लाखों रुपये चोरी करने के मामले भी दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास सामने आया है। इस मामले में करण सिंह उर्फ फिरंगी और एक अन्य आरोपी भंगू को भी नामजद किया गया है। पुलिस की टीमें दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *