Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

ढैला के रिसोर्ट पर पुलिस का छापा, 10 युवतियां रेस्क्यू

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने एक बड़े कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ढैला स्थित एकरोन रिसोर्ट में देर रात छापेमारी कर 52 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 10 युवतियों को रेस्क्यू किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिसोर्ट में लंबे समय से कथित रूप से देह व्यापार का अवैध नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने रिसोर्ट के कई कमरों की तलाशी ली, जहां संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं। मौके से अवैध शराब, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया कि रिसोर्ट में बिना वैध लाइसेंस के बार संचालित किया जा रहा था और होटल के कुछ कर्मचारियों की कथित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार रेस्क्यू की गई युवतियों में नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की महिलाएं शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान रिसोर्ट का मैनेजर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच के आधार पर और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *