Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

उत्तराखंड में मॉनसून का कहर, नदियां उफान पर, तेज बारिश का दौर जारी

उत्तराखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि कई स्थानों पर नदियों और गदेरों का जलस्तर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 8 जुलाई को भी राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई इलाकों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 8 से 10 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, हरिद्वार और ऋषिकेश समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी जिलों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा भी बढ़ गया है। कई स्थानों पर नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आपदा प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। राजधानी देहरादून में भी दिनभर बादल छाए रहने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। शहर का अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश का असर बने रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *