Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क


Read Time:3 Minute, 12 Second

रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रुद्रप्रयाग जिले में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए सभी संबंधित विभागों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

डेंजर लेवल के ऊपर बह रही अलकनंदा-मंदाकिनी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, रुद्रप्रयाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक सुबह 7 बजे अलकनंदा नदी का जलस्तर 627.70 मीटर दर्ज किया गया। वहीं मंदाकिनी नदी का जलस्तर 626.20 मीटर तक पहुंच गया।  अलकनंदा नदी का चेतावनी स्तर 626.00 मीटर और खतरे का निशान 627.00 मीटर निर्धारित है। इसी तरह मंदाकिनी नदी का चेतावनी स्तर 625.00 मीटर और डेंजर लेवल 626.00 मीटर है। मौजूदा स्थिति में दोनों नदियां अपने निर्धारित खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रशासन के अनुसार जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे नदी किनारे रहने वाले क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है।

भागीरथी नदी भी चेतावनी स्तर पर

रुद्रप्रयाग के अलावा देवप्रयाग में भागीरथी नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। यहां नदी का पानी 462.00 मीटर तक पहुंच गया है, जो निर्धारित चेतावनी स्तर के बराबर है। भागीरथी नदी का खतरे का निशान 463.00 मीटर है। यानी नदी का जलस्तर फिलहाल डेंजर लेवल से करीब एक मीटर नीचे है।

प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

मौसम विभाग की चेतावनी और नदियों के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से नदी और जलस्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को लगातार सतर्क करने को कहा गया है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।


Happy

Happy

0 %


Sad

Sad


0 %


Excited

Excited


0 %


Sleepy

Sleepy

0 %


Angry

Angry


0 %


Surprise

Surprise


0 %

Please follow and like us:

Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *