Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

2027 चुनाव से पहले UP BJP का संगठनात्मक बदलाव, छह क्षेत्रों में नए प्रभारी नियुक्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश भाजपा ने छह क्षेत्रों और सात प्रमुख मोर्चों के नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के इस बदलाव को जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय बाद भाजपा के मीडिया विभाग में मुख्य प्रवक्ता और मीडिया संयोजक के साथ अलग मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी तय की गई है। पूर्व पत्रकार एवं प्रदेश मंत्री यतींद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

छह क्षेत्रों में नए प्रभारी नियुक्त

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जारी सूची के मुताबिक भाजपा ने प्रदेश के छह संगठनात्मक क्षेत्रों की जिम्मेदारी अलग-अलग प्रदेश पदाधिकारियों को सौंपी है।

  • पश्चिम क्षेत्र: रामप्रताप सिंह चौहान
  • ब्रज क्षेत्र: गीता शाक्य
  • कानपुर क्षेत्र: शंकर लोधी
    • अवध क्षेत्र: दिलीप पटेल
    • गोरखपुर क्षेत्र: अभिजात मिश्रा
    • काशी क्षेत्र: रमेश सिंह

    इस बदलाव के जरिए पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत करने का संकेत दिया है।

    सात मोर्चों की भी बदली जिम्मेदारी

    भाजपा ने अपने प्रमुख मोर्चों के लिए भी नए प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी ने युवा, पिछड़ा, अनुसूचित, महिला, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और किसान मोर्चों के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

    नई जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं:

    • युवा मोर्चा: विधायक एवं प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी
    • पिछड़ा मोर्चा: संजय राय
      • अनुसूचित जनजाति मोर्चा: डॉ. प्रियंका रावत
      • अल्पसंख्यक मोर्चा: देवेश कोरी
      • किसान मोर्चा: शंकर गिरी

      गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी

      प्रदेश भाजपा की ओर से जारी पत्र में पार्टी कार्यालय और विभिन्न विभागों के प्रभारियों की नियुक्ति की जानकारी भी दी गई है। एमएलसी और पूर्व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को भाजपा उत्तर प्रदेश के मुख्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पार्टी ने चार अन्य पदाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

      यतींद्र शर्मा बने मीडिया प्रभारी

      प्रदेश मंत्री यतींद्र शर्मा को पार्टी का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यतींद्र शर्मा पूर्व पत्रकार रहे हैं। भाजपा के मीडिया विभाग में यह नियुक्ति इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि लंबे समय बाद मीडिया प्रभारी का पद अलग से तय किया गया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना का संयोजक बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की संयोजक और प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के इस संगठनात्मक फेरबदल को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। क्षेत्रीय संगठन से लेकर मोर्चों और मीडिया विभाग तक नई जिम्मेदारियां तय किए जाने से पार्टी की चुनावी तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *