Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम


Read Time:4 Minute, 36 Second

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9 लाख 87 हजार 17 लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि का डिजिटल भुगतान किया। लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल ₹146 करोड़ 32 लाख 50 हजार की राशि ट्रांसफर की गई। सरकार के मुताबिक, पेंशन राशि का भुगतान सीधे बैंक खातों में किए जाने से प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग सरकार के परिवार का हिस्सा है। सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांग लाभार्थियों को पेंशन के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सीएम ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को उसका अधिकार सम्मानपूर्वक, समय पर और बिना परेशानी के उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

6.15 लाख से अधिक लोगों को वृद्धावस्था पेंशन

समाज कल्याण मंत्री खजान दास के मुताबिक, इस भुगतान में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के करीब 2.15 लाख पेंशनर भी शामिल हैं। इन्हें वर्तमान में SNA स्पर्श प्रणाली के जरिए भुगतान किया जा रहा है।

योजना के तहत सबसे अधिक लाभार्थी वृद्धावस्था पेंशन के हैं। कुल 6,15,628 लाभार्थियों को ₹1,500 प्रतिमाह की दर से करीब ₹92.34 करोड़ की राशि दी गई।

विभिन्न पेंशन योजनाओं का विवरण

  • वृद्धावस्था पेंशन: 6,15,628 लाभार्थी — ₹92.34 करोड़
    • विधवा पेंशन: 2,36,983 लाभार्थी — ₹35.54 करोड़
    • दिव्यांग पेंशन: 89,128 लाभार्थी — ₹13.36 करोड़
    • किसान पेंशन: 27,288 लाभार्थी — ₹3.20 करोड़
    • परित्यक्ता पेंशन: 8,284 लाभार्थी — ₹99.408 लाख
    • भरण-पोषण अनुदान: 7,383 लाभार्थी — ₹51.68 लाख
    • तीलू रौतेली पेंशन: 2,196 लाभार्थी — ₹26.35 लाख
    • बौना पेंशन: 127 लाभार्थी — ₹1.524 लाख

    ‘सबका साथ, सबका विकास’ के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ उत्तराखंड को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि राज्य का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब समाज के हर वर्ग को विकास की प्रक्रिया में शामिल किया जाए और जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले। कार्यक्रम में सचिव समाज कल्याण श्रीधर बाबू अद्दांकी, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया, अपर सचिव सुन्दरलाल सेमवाल, निदेशक संजय कुमार, अपर निदेशक योगेंद्र रावत, संयुक्त निदेशक जी.आर. नौटियाल, गोवर्धन सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Happy

Happy

0 %


Sad

Sad


0 %


Excited

Excited


0 %


Sleepy

Sleepy

0 %


Angry

Angry


0 %


Surprise

Surprise


0 %

Please follow and like us:

Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *