Read Time:1 Minute, 43 Second
देहरादून: देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर देहरादून स्थित सूचना निदेशालय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में सूचना विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, उप निदेशक रवि बिजारणिया, मनोज श्रीवास्तव और अर्चना शामिल रहे।
इसके अलावा सूचना अधिकारी विरेश्वर तोमर समेत सूचना विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप आयोजन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सूचना निदेशालय परिसर देशभक्ति के माहौल से सराबोर नजर आया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ राष्ट्र की सेवा और जनहित में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संदेश दिया।