Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

जंगल से भटककर एक हिरण रुड़की की पॉश कॉलोनी में एक घर में घुस आया

जंगल से भटककर एक हिरण रुड़की की पॉश कॉलोनी में एक घर में घुस आया। हिरण की चहल-पहल घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रुड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र नीलम टॉकीज के पास उद्यमी विवेक अग्रवाल का आवास है।

एक हिरण जंगल से भटककर उनके आवास परिसर में घुस आया। हिरण काफी देर तक उनके आवास परिसर में टहलता रहा। कुछ देर बाद वह  आवास से निकालकर चला गया। शुक्रवार की सुबह घर के सदस्यों ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो हिरण को देखकर वह भी हैरत में पड़ गए।

उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए और आसपास के लोगों को भी हिरण के आवास में घुसने की जानकारी दी। वहीं, पॉश कॉलोनी में हिरण घुसने की वीडियो वायरल हो रहा है। उधर,  रुड़की वन रेंजर विनय राठी ने बताया कि हिरण रात के समय जंगल से भटककर कॉलोनी में घुस आया होगा। हिरण के संबंध में टीम को लगाकर जानकारी जुटाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *