Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पार्किंग के नीचे आराम करती महिला कांवड़ यात्री को सिर और हाथ पर चढ़ी कार

नगर कोतवाली क्षेत्र में गंगा जल लेने आए यात्रियों के परिवार की एक महिला पर चालक ने कार चढ़ा दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल ले जाने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार सुबह की है। 23 फरवरी को दिनेश पुत्र हरि सिंह निवासी पिपरवाला थाना धनारी जिला संभल यूपी अपने भाई व परिवार के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार आया था। अंधेरा होने के कारण पंतद्वीप पार्किंग के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आराम करने लगे। सोमवार सुबह करीब पौने पांच बजे एक कार ने दिनेश के भतीजे की पत्नी गोमती देवी के सिर व दाएं हाथ पर कार चढ़ा दी। कार चालक मौके से फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल होने पर गोमती देवी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *