Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

जगंल से निकलकर एक बाघ अचानक घर में गया घुस

उत्तराखंड:टिहरी से एक बड़ी खबर , जहां जगंल से निकलकर एक बाघ अचानक घर में घुस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। इस दौरान तीन वन कर्मियों पर बाघ ने हमला भी किया है।टिहरी जिले के कीर्तिनगर विकासखंड के मलेथा गांव में एक घर में बाघ घुस गया। जिसके बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। बाघ को देखकर लोगों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद बाघ खेतों की ओर भागता नजर आ रहा है। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और बाघ को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया है। बाघ ने तीन वन कर्मियों पर भी हमला किया है। बाघ की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *