Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद मोदी ने की बैठक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की। दरअसल, भारतीय सशस्त्र बलों ने देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे। इस दौरान नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कुछ घंटों बाद प्रधानमंत्री ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कैबिनेट को सूचित किया गया। इसके बाद पूरी कैबिनेट ने मेज थपथपाकर कार्रवाई और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस रखेगी। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री और एनएसए अजीत डोभाल से भी अलग से मुलाकात की और मौजूदा हालात का जायजा लिया।

इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले पहलगाम हमले के मद्देनजर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लक्ष्यों, तरीके और समय पर निर्णय लेने के लिए सशस्त्र बलों को पूरी स्वतंत्रता दी थी। पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *