Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

गर्जिया मंदिर में दर्शन करने आए युवकों के साथ हुआ हादसा , कोसी नदी में बने कुंड में डूबने से दो की मौत

उत्तराखंड के गर्जिया मंदिर में मुरादाबाद से रामनगर आए पांच युवक हादसे का शिकार हो गए। दो युवकों की कोसी नदी में बने कुंड में डूबने से मौत हो गई। वहीं, तीन युवक सकुशल बच गए। जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के रहने वाले आशीष ठाकुर, सूरज यादव, आदित्य, हिमांशु सिंह व इमरान आई10 संख्या यूपी-21बीएस-3082 से मंगलवार की सुबह रामनगर के गर्जिया मंदिर में गए।

यहां दोपहर के समय वे मंदिर के पीछे कोसी नदी में बने गहरे कुंड में नहाने चले गए। नहाते समय सूरज व आशीष ठाकुर गहरे कुंड में डूब गए। जिनको मौके पर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं बच सके। मंदिर में मौजूद अन्य श्रद्धालु व पुलिस ने किसी तरह दोनों युवकों को गहरे कुंड से बाहर निकाला और रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गर्जिया चौकी प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *