Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अरविंद केजरीवाल ने यूपी में बिजली दरों में वृद्धि पर भाजपा को घेरा, दिल्लीवासियों से सोच-समझ कर वोट देने की अपील

नई दिल्ली:- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों को बढ़ाने पर भाजपा पर निशाना साधा है। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि यूपी की डबल इंजन की भाजपा सरकार बिजली की दरों में बड़ी भारी वृद्धि करने जा रही है। मेरे प्यारे दिल्लीवासियों, सोच समझ कर दिल्ली में वोट देना। अगर इन्हें वोट दे दिया तो दिल्ली में बिजली बिल भरने में पूरे महीने की कमाई चली जाएगी। UP की डबल इंजन की बीजेपी सरकार बिजली की दरों में बड़ी भारी वृद्धि करने जा रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि पावर कॉर्पोरेशन ने बिजली निगमों की ओर से 30 नवंबर की शाम वर्ष 2025-26 का वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) का मसौदा नियामक आयोग में दाखिल कर दिया है। इसमें करीब 12800 से 13 हजार करोड़ का गैप (घाटा) दिखाया गया है। आयोग ने इस मसौदे को स्वीकृति दी तो प्रदेश में बिजली दरें करीब 15 फीसदी बढ़ सकती हैं।

विद्युत निगमों की ओर से दाखिल किए गए मसौदे में वार्षिक राजस्व आवश्यकता यानी बिजली दर का मसौदा करीब एक लाख 16 हजार करोड़ रुपया दिखाया गया है। इसमें करीब 12 हजार 800 करोड़ का गैप दिखाते हुए आयोग से इसकी भरपाई की गुहार लगाई गई है। वर्ष 2025 -26 के लिए 16 हजार करोड़ यूनिट बिजली की आवश्यकता बताई गई है। कुल बिजली खरीद की लागत लगभग 92 हजार से लेकर 95 हजार करोड़ के बीच है। पिछले वर्ष कार्पोरेशन ने दाखिल किए गए एआरआर में 11 से 12 हजार करोड़ का गैप (घाटा) बताया था। 13.06 प्रतिशत लाइन हानियां दिखाई थी। कुल लागत लगभग 80 हजार करोड़ से 85 हजार करोड़ के बीच में आंकी थी। इसके पहले वर्ष 2023-24 में लगभग 92 हजार 547 करोड़ का वार्षिक राजस्व आवश्यकता दाखिल की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *