Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

बागेश्वर पहुंचते ही ‘जय श्री राम’ नारों के बीच सीएम धामी का भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय भ्रमण पर बागेश्वर पहुंच गए हैं। गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपेड पर मुख्यमंत्री धामी जैसे ही पहुंचे, पूरा क्षेत्र जय श्री राम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में जुटे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का माला पहनाकर और पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया। इस दौरान, सामान्य जनता भी अपने मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनका अभिवादन करने के लिए आतुर दिखी। मुख्यमंत्री धामी ने भी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन स्वीकार किया और उनका आभार व्यक्त किया।हेलीपैड से वह वह कार से पर्यटक आवास गृह बैजनाथ पहुंचे। जहां फिलहाल वह भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों और प्रबुद्धजनों के साथ भी वह भेंटवार्ता करेंगे। करीब डेढ़ बजे वह बागेश्वर पहुंचेंगे। जिला मुख्यालय में उनकी पार्टी कार्यालय में बैठक है। शाम चार बजे बजे से वह अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। पांच बजे पत्रकारों से वार्ता का कार्यक्रम रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *