Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

बिहार सरकार ने पेश किया राज्य बजट, विधानसभा चुनाव से पहले कई बड़े फैसले

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मौजूदा नीतीश कुमार सरकार का राज्य बजट पेश होने वाला है। इसके अलावा, इसी महीने मंत्रिमंडल में एक-दो बदलाव के साथ चार-छह जुड़ाव भी होना है। मतलब, चेहरा बदलने से लेकर नए चेहरों को मौका देने तक की तैयारी है। इतना कुछ होने वाला है, इसका प्रमाण खरमास में शुक्रवार को हुई नीतीश कुमार मंत्रिपरिषद् की बैठक में सामने आ गया। कैबिनेट बैठक में पास हुए प्रस्तावों की सूची लंबी ही नहीं, बल्कि भारी-भरकम भी है। इसमें ज्यादातर फैसले व्यय, यानी खर्च की स्वीकृति से जुड़े हैं। यहां तक कि पटना की तर्ज पर बिहार के 26 जिलों में 72 जगहों पर वाहन चालान के लिए सीसीटीवी लगवाने के लिए भी पैसों की स्वीकृति दे दी गई है। शुक्रवार को कुल 52 प्रस्तावों पर सहमति बनी।
मंत्रिपरिषद् द्वारा राज्य स्कीम के अन्तर्गत पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत लव-कुश इको टूरिज्म पार्क, वाल्मीकिनगर के विकास हेतु राशि- 51,54,07,900/- (एकावन करोड़ चौवन लाख सात हजार नौ सौ) रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है। बिहार में पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत वाल्मीकिनगर एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है। यहाँ अधिक संख्या में पर्यटकों का आगमन होता है तथा निरंतर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। आने वाले पर्यटकों को मनोरंजन के साधन एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण पर्यटकीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु वाल्मीकिनगर क्षेत्र के विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा कई कार्य किए गए है। इसी क्रम में उक्त योजना प्रस्तावित है जिससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी एवं आस-पास के क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं उद्यम की संभावनाएं भी सृजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *