Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख्त बयान दिया, कहा – ‘देशद्रोह के आरोप लगें’

दिल्ली चुनाव से पहले पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिकों को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि फर्जी वेबसाइट के जरिए जाली पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर फर्जी आधार, वोटर आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाए गए। फर्जी वेबसाइट के पीछे दस्तावेज जालसाज, आधार ऑपरेटर और तकनीकी विशेषज्ञ समेत 11 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। अवैध अप्रवासी भारतीय क्षेत्र में प्रवेश के लिए जंगल के रास्तों और एक्सप्रेस ट्रेनों का इस्तेमाल करते थे।

बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं के मुद्दे पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मेरा मानना है कि इन लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। इन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। यह हमारे देश के लोगों के अधिकारों को छीनने का कृत्य है।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इनकी जड़ों की जांच होनी चाहिए। जिस तरह से अरविंद केजरीवाल अवैध घुसपैठियों के मतदान को रोकने के लिए चुनाव आयोग गए हैं, हमें पूरा विश्वास है कि इस गिरोह के तार अरविंद केजरीवाल और उनके विधायकों से जरूर जुड़े होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *