Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

भाजपा ने हंसा नेगी को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव किया पारित

सल्ट के विधायक महेश जीना और तल्ला सल्ट क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसा नेगी के बीच चल रहे विवाद के बीच बृहस्पतिवार को रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के पांचों भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें हंसा नेगी की गतिविधियों को पार्टी विरोधी बताया। उन पर विधायक की गरिमा और संगठन की अनुशासनहीनता को भंग करने का आरोप लगाया गया। सर्वसम्मति से हंसा को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पास किया गया। प्रस्ताव को जिलाध्यक्ष और प्रांतीय तथा राष्ट्रीय हाईकमान को भेजने का निर्णय लिया गया।

विधायक जीना और क्षेत्र पंचायत सदस्य नेगी के बीच चल रहा विरोध इन दिनों सुर्खियों में है। एक सप्ताह में ही विधायक की ओर से हंसा नेगी के खिलाफ भतरौंजखान थाने में दो केस दर्ज कराए गए हैं। संगठन में भी इस मामले को लेकर चर्चाओं को लेकर असहजता का भाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार को पांचों मंडलों के अध्यक्षों ने बैठक कर हंसा नेगी पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें पार्टी से बाहर करने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में चित्रकूट मंडल के कैलाश चंद लखेड़ा, स्याल्दे के कुंदनलाल, मानिला के नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, दान सिंह आदि थे। इधर, जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ने बताया कि इस तरह का प्रस्ताव पारित करने की उन्हें सूचना दी गई है। मंडल स्तर के पदाधिकारी को इस तरह की कार्यवाही करने का पूरा अधिकार है बाकि पार्टी हाईकमान को अवगत कराया गया है।

मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं। युवा मोर्चा का जिला महामंत्री रहा हूं। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ चुका हूं। जो लोग निष्कासन का दावा कर रहे हैं उन्हें मेरे निष्कासन का अधिकार ही नहीं है। ये लोग बेवजह कुछ लोगों के दबाव में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। -हंसा नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *