Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

जालंधर में धमाके की घटना, भाजपा नेता मनोरंजन कालिया सुरक्षित

पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर विस्फोट हुआ है। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। घटना के वक्त पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया अपने घर के अंदर सो रहे थे। उनके अन्य पारिवारिक सदस्य भी घर के अंदर ही थे।  न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर धमाका हुआ है। रात करीब एक बजे यह धमाका हुआ। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी की जांच की गई तो सामने आया कि एक आरोपी ने ई-रिक्शा से उतर कर हैंड-ग्रेनेड का लीवर निकालकर पूर्व मंत्री के घर के अंदर फेंका। जिसके बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया। पूर्व मंत्री के घर में ब्लास्ट से काफी नुकसान हुआ है।

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि रात करीब एक बजे हमें यहां विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने बताया कि उन्होंने गड़गड़ाहट की आवाज सुनी। भाजपा नेता ने बताया कि “रात करीब एक बजे धमाका हुआ। मैं सो रहा था, और मुझे लगा कि यह गड़गड़ाहट की आवाज है, बाद में मुझे बताया गया कि विस्फोट हुआ है, इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा। सीसीटीवी की जांच की गई। सीसीटीवी की जांच में पता चला कि एक शख्स ई-रिक्शा से आया, उसने हैंड-ग्रेनेड का लीवर निकाला और पूर्व मंत्री के घर में फेंक दिया। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। जालंधर के पुलिस उपायुक्त मनप्रीत सिंह ने घटना की पुष्टि की और कहा कि घटना मनोरंजन कालिया के आवास पर हुई। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया को पंजाब सरकार द्वारा चार गनमैन अलॉट किए गए हैं। कालिया के सुरक्षा इंचार्ज निशान सिंह हैं। सुरक्षा रात को उनकी कोठी में ही रहती हे। सीसीटीवी के मुताबिक, वारदात रात को एक बजे के बाद हुई। कालिया की कोठी शहर के बीचों-बीच है और एक मिनट की दूरी पर थाना है। सामने नगर निगम का कार्यालय है।

इससे पहले, पटियाला की बादशाहपुर पुलिस चौकी में एक अप्रैल को रात दो बजे तेज धमाका हुआ। धमाके से पुलिस चौकी की खिड़की के शीशे टूट गए। हालांकि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उधर, पुलिस ने ग्रेनेड हमले की आशंका से इन्कार किया है। एसएसपी डाॅ. नानक सिंह ने बताया कि चौकी के आसपास खेतों में सर्च अभियान चलाया गया लेकिन कहीं पर धमाके की सामग्री के अवशेष या फिर कोई अन्य सामान नहीं मिला, ग्रेनेड हमले का संकेत मिल सके। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *