Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

कुंजापुरी मंदिर से लौट रही बस 100 मीटर खाई में गिरी, पांच यात्रियों की मौत

कुंजापुरी मंदिर से दर्शन कर लौट रही यात्रियों से भरी एक बस बडेडा गांव के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे बस में सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को नरेंद्रनगर में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। जबकि छह घायलों को नरेंद्रनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। दुर्घटना का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया गया है।बस दुर्घटना में घायल यात्रियों ने बताया कि कुछ दिनों से मुनिकीरेती में स्थित दयानंद आश्रम में वेदांतों पर कार्यशाला चल रही है। जिसमें विभिन्न राज्यों से आए भक्तगण प्रतिभाग कर रहे हैं। उनमें से कुछ लोग सोमवार सुबह दो बसों में सवार होकर सिद्धपीठ कुंजापुरी के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे थे। दर्शन करने के बाद सभी यात्री सुबह 11:30 बजे पार्किंग में ढलान पर खड़ी बस में सवार हो रहे थे। बस में 18 लोग ही सवार हुए थे तब तक चालक ने बस स्टार्ट की तो बस हिचकोले खाते हुए आगे बढ़ने लगी। चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन बस पहाड़ी से टकराते हुए सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई।बस दुर्घटना होने पर स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू शुरू किया। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि चार महिलाओं और एक पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। खाई से निकालकर पांच लोगों को गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश भेजा गया जबकि अन्य आठ घायलों को श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।डीएम नितिका खंडेलवाल और एसएसपी आयुष अग्रवाल ने नरेंद्रनगर अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी। पूछताछ में बस चालक शंभू सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी रायवाला ने बताया कि पार्किंग में खड़ी बस स्टार्ट करते ही बस अनियंत्रित होकर आगे बढ़ने लगी। काफी प्रयासों के बाद भी ब्रेक नहीं लगे तो बस पहाड़ी से टकराई और नाली में डालकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन बस उछाल मारते हुए बडेडा गांव के पास खाई में गिर गई। पर्यटक शिव कुमार शाह ने बताया कि बस में पूरे लोग भी नहीं चढ़े थे, चालक ने बस स्टार्ट कर दी। बस आगे बढ़ने पर रोकने के लिए कहा लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी और कुछ पल में ही बस खाई में गिर गई।

बस दुर्घटना में इनकी हुई मौत

1- अनीता चौहान पत्नी के चौहान निवासी द्वारका दिल्ली।

2- पार्थसारथी जोशी पुत्र मधुसूदन जोशी निवासी बड़ोदरा गुजरात ।

3- नमिता प्रभु

4- अनुज वेंकटरमन पुत्र अमित गोयल ।

5- आशु त्यागी पत्नी प्रदीप कुमार, खड़खड़ी रोड थलौकी सहारनपुर यूपी।

एम्स रेफर किए गए-

1- दीक्षा (50) पत्नी गौरव शर्मा, अंबाला सिटी।

2- माधुरी (55) पत्नी शिवकुमार शाह, मुंबई।

3- शिवकुमार निवासी मुंबई।

4- दीपशिखा (49) पत्नी विकास निवासी आजमपुर पंजाब।

5- चैतन्य जोशी (60) निवासी अहमदाबाद।

6- राकेश (54) निवासी वाराणसी यूपी।

नरेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती

1- बालकृष्ण (63) निवासी आणंद गुजरात।

2- अर्चिता गोयल (52) निवासी मुंबई।

3- प्रशांत ध्रुव (71) निवासी अहमदाबाद।

4- प्रतिभा ध्रुव (70) निवासी अहमदाबाद।

5- शंभू सिंह (60) बस चालक, खांड गांव, रायवाला हरिद्वार।

6- राखी (50) निवासी वाराणसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *