Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

आगराखाल-कुसरेला सड़क मार्ग के पास कार हुई दुर्घटना ग्रस्त, तीन की मौत

उत्तराखंड में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। आगराखाल-कुसरेला सड़क मार्ग पर सलडोगी के पास एक अल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है।

कार में तीन लोग ही सवार थे। तीनों लोग आगराखाल से कखील गांव जा रहे थे। तभी सलडोगी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम घटनास्थल पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने कार में सवार तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। तीनों मृतक टिहरी जिले के रहने वाले थे।

मृतकों का विवरण
1- दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह(52) निवासी ग्राम फकोट।
2- सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह(37) निवासी ग्राम कसमोली।
3- कुँवर सिंह पुत्र शेर सिंह( 57) निवासी ग्राम आगराखाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *