Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

चंडीगढ़: एलांते मॉल में बम की सूचना से अफरा-तफरी, निकली मॉक ड्रिल

चंडीगढ़:- पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, सुबह तकरीबन 11.30 बजे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। चीफ जस्टिस को मेल के जरिए धमकी मिली है। इसके बाद दो बजे तक के लिए हाईकोर्ट खाली करवा दिया गया।

वहीं चंडीगढ़ के एलांते मॉल में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर आपरेशन सेल, बम डिटेक्शन टीम और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और पूरे मॉल को खाली करवाया गया। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया और बम जैसी संदिग्ध वस्तु पुलिस ने बरामद की। इसे बाहर निकालकर पुलिस ने लोगों को बताया कि यह सुरक्षा के मद्देनजर माॅक ड्रिल की गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *