Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

दिल्ली में बदलाव की शुरुआत, भाजपा ने प्रगति के नए अध्याय का पोस्टर किया जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद सभी को नए मुख्यमंत्री के नाम का इंतजार है जो आज खत्म होने जा रहा है। भाजपा के सभी नवनिर्वाचित 48 विधायकों की बैठक बुधवार शाम को होगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता को चुनाव जाएगा। विधायकों की बैठक से पहले दिल्ली बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्टर जारी किया है।
बीजेपी ने पोस्टर जारी कर लिखा, “दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ के साथ ही हम सभी मिलकर दिल्ली में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होंगे। आइए रामलीला मैदान, और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें !”
चुनाव नतीजों के 11 दिन बाद भी दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि भाजपा ने सीएम के नाम को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। कल गुरुवार यानी 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के अन्य छह सदस्य शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भाजपा एक बार फिर चौंका सकती है। सरल शब्दों में कहें तो भावी मुख्यमंत्री को भी अभी इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि वह दिल्ली का सीएम बनने जा रहा है।
भाजपा अपने सभी शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन करती है, लेकिन पार्टी दिल्ली के शपथ ग्रहण समारोह को बाकी समारोहों से अलग बनाने की योजना बना रही है। आखिरकार, 27 साल के इंतजार के बाद पार्टी को दिल्ली में जीत मिली है। हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को हराकर भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के आठ फरवरी को आए नतीजों में भाजपा को 48 सीटों पर जीत मिली। वहीं पिछले चुनाव में 62 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर सिमट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *