Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ों में जमकर बरसे मेघ

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के बीच मैदानों में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि दुश्वारी बढ़ा रही है। पहाड़ों में हल्की वर्षा और बर्फबारी से ठिठुरन लौट आई है। वहीं रात भर रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। राजधानी देहरादून में सुबह की शुरूआत बारिश के साथ हुई, हरिद्वार और रुड़की में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में पानी भी भर गया। उधर, कुमाऊं के अच्च हिमालयी क्षेत्र और केदारनाथ में बर्फबारी भी हुई।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते शुक्रवार शाम से ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। यहां कई जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।

आने वाले चार दिनों में भी मौसम का रुख बदला रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले चार दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। 20 और 21 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ हिमपात हो सकता है। जिसका असर ठंड के रूप में मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों में गरज के साथ बिजली चमकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *