Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

चारधाम यात्रा: भीड़ बढ़ने के साथ मौत का आंकड़ा 73 तक पहुंचा

चारधाम यात्रा में भीड़ बढ़ने के साथ ही यात्रियों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। यात्रा में अब तक 73 यात्रियों की जान जा चुकी है। श्री यमुनोत्री धाम में गोवा और राजस्थान के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक यमुनोत्री धाम में अब तक 17 यात्रियों की मौत हो चुकी है। वहीं, चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 73 यात्रियों की जान जा चुकी है।जानकारी के अनुसार, 31 मई की रात यशवंत सांवत(72) और बाबू लाल(60) की जानकीचट्टी और यमुनोत्री के बीच अलग-अलग स्थानों पर तबीयत बिगड़ गई।

जिसके बाद उन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पंचनामा की कार्रवाई कर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। धाम में लगातार बढ़ रही भीड़ गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

इस बार यात्रा शुरू होने के 22 दिनों के अंदर ही दोनों धामों में पांच लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं, जबकि गत वर्ष दोनों धामों में यह आंकड़ा पहुंचने में 31 दिन का समय लग गया था। ऐसे में भीड़ बढ़ने के साथ ही यात्रियों की माैत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *