Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1905 पर भी दर्ज कराने की अपेक्षा

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार आदि समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने अधिकांश जन समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में दो घंटे जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने सीएम कार्यालय के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि जो भी जन शिकायतें एवं समस्याओं के लिए पत्र प्राप्त हुए हैं उनको समाधान के लिए शीघ्र संबंधित अधिकारियों को भेजा जाए। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर 1905 पर भी दर्ज कराने की अपेक्षा की है। इस पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की भी व्यवस्था बनायी गई है। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की, मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी। इस दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव एस. एन. पाण्डे, आईजी के.एस. नगन्याल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *