Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री धामी ने सभी महिलाओं को दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून: आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्य सेवक़ सदन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सुअवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ “सम्मान समारोह”(एकल महिला संघर्ष से सशक्तिकरण की ओर) व महिला सशक्तिकरण सुरक्षा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने “मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना” की घोषणा की। कहा कि इस योजना से निश्चित ही हमारी एकल महिलाओं को स्वरोजगार में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर सभी मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि आज हमारी मातृशक्ति किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आज वह स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत को हमारी राज्य की महिलाएं साकार कर रही हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी सरकार राज्य की महिलाओ के साथ सदैव खड़ी है।

इस अवसर पर लैंसडौन विधायक महंत दलीप रावत , अपर मुख़्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती, सचिव महिला बाल विकास हरि चंद्र सेमवाल सहित विभागीय अधिकारी व महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *