Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राम नवमी पर प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

देहारदून:- चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आज रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। इस बार नवमी पर रवि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि और पुष्य नक्षत्र का संयोग बना है। शुभ योग में व्रतियों ने कन्या पूजन कर पुण्य अर्जित किया।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राम नवमी और दुर्गा नवमी के अवसर पर सीएम आवास में सपरिवार पूजा -अर्चना की। उन्होंने नौ कन्याओं का पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और प्रदेश की खुशहाली व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *