Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बैठक की

मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग तथा  एलायंस एयर के साथ राज्य में #AirConnectivity को मजबूत करने के सम्बन्ध में बैठक की। मुख्य सचिव ने जानकारी दी, कि जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य सरकार की एयर कनेक्टिविटी स्कीम लॉन्च की जाएगी। इस सम्बन्ध में एलायंस एयर के साथ एक MoU किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा वीजीएफ स्पोर्ट मॉडल के माध्यम से आरम्भ में पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर फिक्सड वीजीएफ मॉडल पर वाराणसी -पंतनगर- वाराणसी तथा पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर एयर कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी।

इसके साथ ही कॉस्ट माइनस रेवेन्यू मॉडल के आधार पर अमृतसर-देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-देहरादून तथा देहरादून-अयोध्या-देहरादून मार्गों पर एयर कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी। इन मार्गों पर 70 सीटर प्लेन की सेवाएं ली जाएंगी। यह हवाई सेवा मार्च के पहले सप्ताह में आरम्भ हो जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटन राज्य होने के कारण प्रदेश में मजबूत #AirConnectivity तथा हवाई सेवाओं में सुधार होना आवश्यक है। बेहतर हवाई सेवाओं के कारण दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को अधिक से अधिक बढ़ावा मिलेगा तथा आपातकालीन स्थिति में स्थानीय लोग भी लाभान्वित होंगे। बैठक में अपर सचिव सी रविशंकर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *