Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सीएम धामी पहुंचे दिल्ली, वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पूर्व अधिक से अधिक निवेश को सीएम धामी नई दिल्ली में करेंगे रोड शो

नई दिल्ली;-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पूर्व अधिक से अधिक निवेश को जमीन पर उतारने के लिए आज बुधवार को नई दिल्ली में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री का पांच  अक्टूबर  से सिंगापुर और ताइवान का दौरा फिलहाल टल गया है। सात  अक्टूबर  को मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक को इसकी वजह माना जा रहा है। यह बैठक नरेंद्रनगर में होगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। अब मुख्यमंत्री 15 अक्टूबर  को दुबई में रोड शो करेंगे।

नई दिल्ली के रोड शो में पर्यटन, आईटी, आतिथ्य, स्वास्थ्य, चिकित्सा व सेवा क्षेत्र से जुड़े नामी उद्यमी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सभी निवेशकों को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण भी देंगे। रोड शो के लिए सीएम दिल्ली पहुंच चुके हैं। निवेशक सम्मेलन के नोडल सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा समेत राज्य सरकार के कई अधिकारी भी दिल्ली पहुंच चुके हैं या बुधवार सुबह तक पहुंच जाएंगे। पहले से ही मोर्चा संभाल चुकी एक टीम रोड शो की सभी तैयारी कर चुकी है।

नई दिल्ली जाने से पूर्व सीएम ने कहा, नई दिल्ली में कर्टेन रेजर में करीब 7500 करोड़ और लंदन व बर्मिघम में 12,500 करोड़ निवेश के एमओयू के बाद अब नई दिल्ली रोड शो में अच्छे एमओयू की उम्मीद है। यह एक बड़ी राशि होगी। हमारी पूरी कोशिश है कि निवेशक सम्मेलन से जमीन पर अच्छा निवेश आ जाए। कहा, 2018 के निवेशक सम्मेलन में जिन निवेशकों से करार हुए थे और वे निवेश नहीं कर पाए, सरकार उनसे भी निवेश के लिए संपर्क करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *