Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

लंदन की सड़कों पर सीएम धामी दिखे सुबह की सैर करते हुए, पक्षियों को भी डाला दाना

लंदन:-  लंदन से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मार्निंग वॉक कर रहे हैं। उन्होंने यह वीडियो एक्स पर फिट इंडिया मूवमेंट के संदेश के साथ पोस्ट किया है।

सीएम वीडियो में लंदन की सड़कों पर सुबह की सैर करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियों में एक जगह वह पक्षियों को भी दाना डाल रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखी, लंदन यात्रा के दौरान मॉर्निंग वॉक.. जीवन की सबसे बड़ी पूंजी उत्तम स्वास्थ्य है।

इसलिए कार्यक्षेत्र में कितनी भी व्यस्तता हो, स्वयं के लिए समय निकालकर व्यायाम व प्रातःकाल की सैर अवश्य करता हूं। आइये हम सभी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित फिट इंडिया मूवमेंट में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *