Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

कांग्रेस आलाकमान ने पीएल पुनिया को नियुक्त किया पर्यवेक्षक, 14 अप्रैल के बाद आएंगे उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस से आज की बड़ी खबर उत्तराखंड में नेताओं की बयानबाजी पर पार्टी आलाकमान लगाएगी लगाम पार्टी आलाकमान ने वरिष्ठ नेता पी एल पुनिया को प्रदेश में नेताओं के झगड़ों को सुलझाने के लिए पार्टी आलाकमान की तरफ से पर्यवेक्षक नियुक्त किया है सूत्रों की मानें तो पीएल पुनिया 14 अप्रैल के बाद कभी भी देहरादून आ सकते हैं।

आपको बता दें करण महारा प्रदेश के अध्यक्ष बने हैं तब से पार्टी संगठन और बड़े नेताओं के बीच तनातनी लगातार बनी हुई है पार्टी के नेता उपेक्षा का आरोप लगाते हैं लगाते है तो पार्टी संगठन के भी अपने तर्क है ऐसे में अब पीएल पुनिया क्या तमाम बड़े नेताओं के बीच की दूरिया कम करवा पाएंगे या नहीं।

पीएल पुनिया पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं हालांकि पार्टी के नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष से उतनी परेशानी नहीं है जितनी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से है अब देखना दिलचस्प होगा पार्टी आलाकमान ने पीएल पुनिया को जिम्मेदारी देकर करण महारा की बात तो सुनी है लेकिन क्या कोई बड़ी कार्यवाही करने का माद्दा भी पार्टी आलाकमान दिखा पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *