Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में लगातार बढ़ते जा रहे हैं डेंगू के मामले

देहरादून:-  उत्तराखंड में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते सोमवार को देहरादून सहित पांच जिलों में डेंगू के 75 नए मामले मिले।  पौड़ी में सबसे अधिक 34 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा देहरादून व नैनीताल में 15-15, चंपावत में आठ और ऊधमसिंह नगर में तीन लोगों को डेंगू का डंक लगा है। प्रदेश में अभी तक डेंगू के 1663 मामले  मिल चुके हैं। जिनमें 1342 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं और वर्तमान में 307 सक्रिय मामले हैं। वहीं डेंगू से देहरादून में 13 और नैनीताल में एक मरीज की मौत भी अब तक हो चुकी है।

देहरादून में डेंगू सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां पर इस सीजन में अभी तक डेंगू के 794 मामले आ चुके हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 310, नैनीताल में 262, पौड़ी में 188, ऊधमसिंह नगर में 44, चमोली में 30 और चंपावत में 14 लोगों को डेंगू हो चुका है। मौसम का मौजूदा मिजाज डेंगू की बीमारी फैलाने वाले एडीज मच्छर के लिए मुफीद है। विशेषज्ञ चिकित्सकों का भी मानना है कि तापमान का स्तर जब तक 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ जाता है, तब तक मच्छर की सक्रियता बनी रह सकती है।

यानी डेंगू के लिहाज से फिलहाल चुनौतियां बरकरार हैं। उधर, डेंगू की रोकथाम में जुटे महकमों का दावा है कि हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उच्चाधिकारी भी अपने अधीनस्थों को लगातार निर्देशित कर रहे हैं। जगह-जगह अभियान चलाकर फागिंग व लार्वानाशक का छिड़काव किया जा रहा है। जिन स्थानों पर डेंगू मच्छर का लार्वा मिल रहा है, उसे मौके पर ही नष्ट किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *