Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

तीर्थयात्रियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग में निर्देशक निर्णय: होटल एसोसिएशन का विरोध

उत्तराखंड:- चारधाम यात्रा में ऑनलाइन बुकिंग में तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित करने के निर्णय का चारधाम होटल एसोसिएशन और बदरीनाथ होटल एसोसिएशन ने विरोध किया है। एसोसिएशन ने इस बाबत सीएम को ज्ञापन भेजा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित की गई तो 12 मई को धाम के कपाट खुलने के दिन बदरीनाथ बंद का आह्वान किया जाएगा। बदरीनाथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने बताया, तीर्थयात्रियों का पंजीकरण करना जरूरी है, लेकिन यात्रियों की संख्या सीमित नहीं की जानी चाहिए।

दावा किया, बदरीनाथ धाम में एक दिन में 25,000 तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। इसके बावजूद भी शासन एक दिन में 18,000 तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की बात कर रहा है। उन्होंने धाम में आंतरिक सड़क को यात्रा से पहले सुचारू करने और पांच मई तक बिजली, पानी की व्यवस्था चाक-चौबंद करने की मांग भी उठाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *