Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पलटन बाजार में एसएसपी की अगुवाई में दून पुलिस का सत्यापन अभियान तेज

एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर पलटन बाजार में लगातार चल रहा दून पुलिस का सत्यापन अभियान।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा लगातार पलटन बाजार आस पास के क्षेत्र में बाहरी राज्यो से आकर दुकानों में काम करने वाले बिना सत्यापन कराये लोगो तथा बाजार में संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों के किये गये सत्यापन।

अभियान के दौरान 58 संदिग्ध लोगों को पुलिस लायी थाने, करी सत्यापन की कार्यवाही।

सभी दुकानदारों को अपने यहां बिना सत्यापन के बाहरी राज्यो के व्यक्तियों को रखने तथा काम पर रखे गए व्यक्तियों के उनके गृह जनपद से पुलिस सत्यापन कराकर प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर पुलिस द्वारा लगातार पल्टन बाजार व उसके आस-पास के क्षेत्रों में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के दौरान आज दिनाँक 19/09/2024 को पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा घंटा घर से पलटन बाजार, तहसील चौक, धामावाला बाजार, गांधी रोड, मोती बाजार आदि क्षेत्रों में वहृद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें बाहरी राज्यों से आकर दुकानों में काम करने वाले बिना सत्यापन कराये व्यक्तियों तथा बाजार में संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बिना सत्यापन के काम करने वाले तथा बाजार में संधिक्त रूप से घूम रहे कुल 58 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें थाने लाकर उनकी सत्यापन की कार्रवाई की गई, साथ ही उनके जनपदों के संबंधित थानों से उनके पूर्व इतिहास की भी जानकारी करते हुए संबंधित को भी अपने जनपदों के थानों से सत्यापन की कार्यवाही करवाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *