Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

ग्रीष्मकालीन छुट्टियां के पड़ने से नैनीताल में उमड़ रहे पर्टयक, बसों में मारामारी

हल्द्वानी:- शहरों में बढ़ती गर्मी व साथ ही स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां होने पर लोग पहाड़ों की ओर रूक कर रहे हैं। नैनीताल आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। वहीं नैनीताल जाने को रोडवेज बसों में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी मारामारी रही। बस में चढ़ने के लिए यात्रियों में होड़ मची रही। खिड़की के रास्ते बैग रखकर लोग सीट घेरते हुए नजर आए।

इससे पहले शुक्रवार को भी रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की संख्या बढ़ी रही। अधिकांश यात्री दिल्ली व नैनीताल का सफर करने वाले थे। रोडवेज प्रशासन के अनुसार दिल्ली को रोजाना 11 बस चलती हैं। भीड़ बढ़ने पर आठ अतिरिक्त बसें दिल्ली को भेजी गईं। वहीं नैनीताल रूट पर पांच अतिरिक्त बसें भेजनी पड़ीं।  नैनीताल के लिए बसें कम हैं, इसलिए यात्रियों को अक्सर परेशान होना पड़ रहा है। भीड़ बढ़ने पर हर रोज निगम अतिरिक्त बसें भेज रहा है। एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए अतिरिक्त बसें लगाई गईं। सभी बसों में सीट के हिसाब से यात्रियों को भेजा गया। बसों को ओवरलोड नहीं होने दिया।

माल रोड सहित मल्लीताल रिक्शा स्टैंड, भवाली रोड व हल्द्वानी रोड सहित मस्जिद से ऊपर कुछ देर के लिए जाम लग गया। सीओ सिटी विभा दीक्षित तक जाम में फंस गईं। सीओ ने अंडा मार्केट के पास अपने वाहन से उतरकर खुद जाम खुलवाया। बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे से ही रूसी बाईपास व नारायण नगर से शटल सेवाएं चलाई गईं। रूसी बाईपास, खुर्पाताल बाईपास तथा नारायण नगर में 1500 पर्यटक वाहनों को रोका गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *