Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुख्यमंत्री धामी द्वारा देवभूमि में चलाई जा रही लैंड जिहाद मुहिम का द्वाराहाट कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने किया समर्थन

मुख्यमंत्री धामी द्वारा लिए गए लैंड जिहाद के फैसले ने सत्ता के गलियारों में चर्चाएं बटोर रखी है। जहां उत्तराखंड के हर नागरिक ने इस फैसले का तह दिल से स्वागत किया है तो वहीं अल्मोड़ा के द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने लैंड जिहाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम का समर्थन किया है। कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट के अनुसार, यह फैसला सड़क सुरक्षा की दृष्टि से सही है।

इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट ने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथ लिया है, उनके अनुसार बड़े नेताओं ने पार्टी का बंटाधार कर दिया। अब कोई कांग्रेस संगठन से नहीं जुड़ना चाहता है। बिष्ट के इस बयान से जहां कांग्रेस असहज नजर आ रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य में कांग्रेस के नेताओं को भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे में न फंसे, के लिए बाकायदा चिट्ठी जारी की गई है। मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं ने सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक स्थलों खासकर मजारों को लेकर अभियान छेड़ रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *