Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

जंगली मशरूम खाने से बीरोंखाल में आठ मजदूर बीमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड में पौड़ी जिले के बीरोंखाल में जंगली मशरूम खाने से आठ मजदूर बीमार पड़ गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, फरसाड़ी बाजार में रह रहे आठ मजदूरों ने मशरूम की सब्जी खाई थी। जिसे खाने के कुछ ही देर बाद वह बीमार पड़ने लगे। सभी को आस पड़ोस के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

सीएचसी प्रभारी डा. शैलेंद्र रावत ने मजदूरों के जंगली मशरूम खाने से बीमार होने की पुष्टि की है।  सभी मजदूरों का अभी इलाज चल रहा है। हालांकि, सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *