Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर खोए लैंसडाउन की खूबसूरत वादियों में, अपने सोशल मीडिया से पोस्ट किया खूबसूरत वादियों का नजारा

लैंसडाउन:- इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन की तलाश में उत्तराखंड आए फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को भी यहां की वादियां खूब भा रही हैं। अनुपम खेर ने पर्यटन नगरी लैंसडाउन की खूबसूरत वादियों और नीले आसमान का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सदाबहार गीत ‘नीले गगन के तले धरती का प्यार पले…’ के साथ पोस्ट किया है। इसे अब तक साढ़े पांच हजार से अधिक लोग देखने के साथ ही पसंद कर चुके है।

अनुपम खेर इन दिनों पौड़ी जिले के लैंसडाउन में हैं, जहां वह अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन तय करने में जुटे हैं। लैंसडौन प्रवास के दौरान अनुपम सदर बाजार से लेकर भुल्ला ताल, चर्च रोड आदि क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने प्रशंसकों से आत्मीयता के साथ भेंट तो की ही, उन्हें ऑटोग्राफ देकर साथ में फोटो भी खिंचवाई। इंस्टाग्राम पर अनुपम खेर के पोस्ट किए गए लैंसडाउन के वीडियो को भी उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपम खेर की नई फिल्म की शूटिंग लैंसडौन में 10 फरवरी से 20 अप्रैल तक प्रस्तावित है। इसको लेकर लैंसडाउन के निवासियों में खासा उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *