Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन से सात की मौत, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

सिक्किम के नाथू ला में मंगलवार सुबह हुए भारी हिमस्खलन में फंसे यूपी के दो पर्यटकों समेत सात की मौत हो गई। हादसे में 23 पर्यटकों को बचा लिया गया। इनमें गहरी घाटी से निकाले गए छह सैलानियों समेत 11 की हालत नाजुक है। मृतकों में चार पुरुष, दो महिलाएं व एक बच्चा है। इनमें तीन नेपाली नागरिक हैं। आशंका है कि अब भी कुछ लोग बर्फ में दबे हो सकते हैं। इस भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।

मुख्यमंत्री धामी ने दुख प्रकट करते हुए कहा “सिक्किम में हिमस्खलन से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *