Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

प्रदेश की प्रमुख नदियों से एकत्रित पवित्र जल संग्रहण यात्रा पहुंची देहरादून सैन्यधाम के लिए, पुष्प वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत

देहरादून : प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आज देहरादून के घंटाघर में जल संग्रहण यात्रा का देहरादून पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि 03 जुलाई यानी को उत्तराखण्ड के पंचम धाम सैन्य धाम में शहीदों के आंगन की पवित्र माटी को अमर जवान ज्योति के निर्माण में प्रतिस्थापन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सैन्य धाम में निर्मित होने वाले अमर जवान ज्योति के निर्माण में 1734 शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी के साथ-साथ प्रदेश की सभी प्रमुख नदियों से एकत्रित पवित्र जल भी अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में अर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (से. नि) विशिष्ट अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, चीफ ऑफ डिफेन्स स्टॉफ जनरल अनिल चौहान तथा वीर नारियां कार्यक्रम में शामिल होंगी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखंड में सैन्य धाम निर्माण हो रहा है। मंत्री ने कहा भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा होती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह उनके मंदिर सैन्य धाम में बनाए जा रहे हैं। इसी प्रकार सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है।

मंत्री जोशी ने कहा सैन्य धाम के बनने के बाद जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं। ठीक उसी प्रकार से ने सैन्य धाम को देखने लोग यहां आएंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में तैयार हो रहे सैन्य धाम न केवल प्रदेश के युवाओं को बल्कि देश भर के युवाओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस भावना के साथ सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *