Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सहारनपुर के गंगोह में भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, इलाके में हड़कंप”

सहारनपुर :- सहारनपुर जनपद के गंगोह में सांगाखेड़ा ने एक भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेटे शिवांश और बेटी श्रद्धा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि भाजपा जिला कार्यसमीति के सदस्य योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी पत्नी नेहा (32), शिवांश (4), देवांश (7), श्रद्धा (8) को गोली मार दी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर व शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

भाजपा नेता ने घर के भीतर ही इस वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि चारों के सिर में गोली मारी गई है। हालांकि आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। यह भी जानकारी मिली है कि भाजपा नेता कुछ दिनों से मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं चल रहा था। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल बताई गई है जिससे उसने पत्नी और बच्चों को गोली मारी है। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस आरोपी को थाने ले गई है। मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है। घायल बेटे शिवांश और बेटी श्रद्धा की अस्पताल में मौत हो गई है जबकि पत्नी और एक बेटा अस्पताल में जिंदगी और माैत से जूझ रहे हैं। बताया गया कि भाजपा नेता के मानसिक रोग का उपचार करा रहा है। उसकी दवाई चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *