Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना द्वारा मोतिहारी में आयोजित

बिहार:- बिहार के पूर्व सैनिकों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका आ गया है। रक्षा मंत्रालय विशेष रूप से एक्स सर्विसमैन के लिए 7 मार्च 2025 को मोतिहारी में रोजगार मेला आयोजित करने जा रहा है। यह आयोजन उन पूर्व सैनिकों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है, जो अपनी सेवा के बाद एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं। इस जॉब फेयर का आयोजन रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास महानिदेशालय और भारतीय सेना के द्वारा किया जा रहा है। इच्छुक भूतपूर्व सैनिक इस मेले में बिना किसी कठिनाई के भाग ले सकते हैं।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले पंजीकरण कराना होगा। रजिस्ट्रेशन की सुविधा आयोजन स्थल पर ही उपलब्ध होगी, जिसके बाद इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होगी, जो कंपनियां इस मेले में भाग लेकर एक्स सर्विसमैन को नौकरी देना चाहती हैं, वे पुनर्वास महानिदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट dgrindia.gov.in पर जाकर स्टाल बुक कर सकती हैं। रोजगार मेला 2025 का आयोजन 7 मार्च 2025 को बिहार के मोतिहारी में किया जाएगा। यह आयोजन पूर्व सैनिकों के लिए नौकरी के शानदार अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास महानिदेशालय और भारतीय सेना द्वारा आयोजित किया जा रहा है। योग्य उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर नौकरियां प्रदान की जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *