Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

ग्राम सभा सलकोट में तेंदुए ने मचाया आतंक, महिलाओं पर किया हमला

पिथौरागढ़ के ग्राम सभा सलकोट में बुधवार सुबह एक तेंदुए ने घर में घुसकर तीन महिलाओं को घायल कर दिया। महिलाओं का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 5:00 बजे तेंदुआ एक घर में घुस गया। तेंदुए के हमले में पदमा देवी (50) पत्नी कृष्णा राम, कस्तूरा देवी (40) पत्नी जीवन लाल और मीना देवी (30) पत्नी फकीर राम पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके के पहुंचे और लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती किया गया है।

सूचना मिलते ही भाजपा  प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बिरेंद्र बोहरा ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डीएफओ से वार्ता कर मुआवजा देने की मांग की। तेंदुए के हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची। इस घटना से ग्रामीण डरे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *