Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मुजफ्फरनगर पुलिस प्रमुख ने मीरापुर उपचुनाव में गाइडलाइंस उल्लंघन पर दो उप निरीक्षकों को निलंबित किया

बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पुलिसकर्मियों के लिए चेतावनी जारी की है। कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा दा सब इंस्पेक्टर को उपचुनाव में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुम्बुल राना ने बताया की सीकरी में सुबह से पोलिंग रोकी हुई है। हम सुबह से शिकायत कर चुके हैं। कोई एक्शन नहीं हो रहा है। खेड़ी, मीरापुर, ककरौली सभी जगह मतदाताओं को रोका जा रहा है। प्रशासन मतदाताओं को परेशान कर रहा है। वोट डालने आ रहे लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा है, लाठी चार्ज किया जा रहा है, खदेड़ा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया है। पार्टी के पदाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। हम वोटर्स के साथ जा रहे हैं। इनका मतदान कराएंगे। लेकिन हम चले जाएंगे तो केंद्र पर फिर से मतदाताओं को रोका जाने लगेगा। इस पर कोई एक्शन नहीं ले रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *