Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

चारधाम यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों पर स्वास्थ्य सतर्कता की जरूरत, बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा

देहरादून:-  उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है, लाखों की संख्या में भक्त देवभूमि पहुंच रहे हैं, इसी बीच यमुनोत्री धाम में 73 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है, मृतक व्यक्ति की पहचान सूर्यकांत खामर निवासी गांधीनगर ( गुजरात) के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि सूर्यकांत खामर की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है।

दरअसल सूर्यकांत ( मृतक व्यक्ति ) की जानकीचट्टी से कुछ ही दूरी पर अचानक तबीयत खराब हुई थी, जिससे उन्हें इलाज के लिए अचेत अवस्था में जानकीचट्टी स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करके परिजनों को शव सौंप दिया है। वहीं, सीएमओ बीएस रावत ने बताया कि वह लगातार तीर्थ यात्रियों से अपील कर रहे हैं कि, वह जानकी छुट्टी के पास अस्पताल में अपना चेकअप करवाएं और डॉक्टरों की सलाह लेकर ही यमुनोत्री धाम के लिए पैदल मार्ग यात्रा करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *