Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

अब सुबह 7:30 से खुलेंगे लखनऊ के प्राइमरी स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश

राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। इसके लिए जिलाधिकारी विशाखजी ने आदेश जारी कर दिया है। सभी स्कूलों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया है।

शुक्रवार से सभी स्कूलों का संचालन अग्रिम आदेश तक सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक किया जाएगा। अभी तक लखनऊ में प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:00 तक विद्यालय संचालित किए जाते थे।  जिलाधिकारी विशाखजी ने बताया कि विद्यार्थियों के हित में कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्डों के सरकारी, परिषदीय, गैर सरकारी, प्राइवेट विद्यालयों का समय परिवर्तित किया गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों की बाहर खुले क्षेत्र में कोई भी गतिविधि न कराए जाने के आदेश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *