Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

सीधे सीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने शुरू की पीड़ितों को वस्तु उपकरण वितरण की पहल

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। गोविंदगढ़ के निकट स्थित 15 झुग्गियों में आग लगने की घटना का संज्ञान सीधा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिया था और पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशों पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह पीड़ितों के बीच पहुंचे और पीड़ितो को दैनिक जीवन में उपयोगी वस्तु उपकरण वितरित करने शुरू कर दिए है। इसमें राशन आदि भी शामिल है जबकि इलाके में मेडिकल टीमों को भी भेजा जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह ने बताया है की प्रशासन पीड़ितो की हर मदद के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *