Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

गणतंत्र दिवस पर स्वामी रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में झंडा फहराया, योग का प्रशिक्षण दिया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ में योग गुरु स्वामी रामदेव ने झंडा फहराया। इससे पहले उन्होंने यज्ञ किया और पतंजलि के छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों और अपने अनुयायियों को योग का प्रशिक्षण दिया। स्वामी रामदेव ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत को लूटा है और अपने देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया और भारत की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया।

कहा है कि अब समय आ गया है कि हम अपने देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएं और इसमें पतंजलि अपना योगदान करेगा। भारत फिर से पूरे विश्व में आर्थिक रूप से विश्व की ताकत बनेगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश संविधान के अनुसार चलता है और हम संविधान की इज्जत करते हैं।यूसीसी अच्छा कदम

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा 27 जनवरी से राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करना एक अच्छा कदम है। यह पूरे देश में लागू होना चाहिए।

प्रयागराज में बहाएंगे योग की गंगा

स्वामी रामदेव ने कहा कि वह आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रयागराज जा रहे हैं। वहां पर आज से योग की गंगा संगम के तट पर बहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *